Rohini murder : रोहिणी के सेक्टर 17 में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है जिसमें एक युवक ने अपनी पत्नी एवं अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया।

सार
रोहिणी के सेक्टर 17 मैं रहने वाला सहगल परिवार अपने घर पर अपने बेटे का 15 भाग जन्मदिन मना रहे थे। इस मौके पर किशोर की दादी भी शामिल होने आई थी। लेकिन कुछ समय बाद जन्मदिन के उपहार को लेकर गरमा गरम बहस छिड़ गई, दादी मामले को सुलझाने में मदद करने के लिए वहीं रुक गई।
दादी के समझाने पर यह मामला एक-दो दिन के लिए सुलझ गया लेकिन शनिवार को सुबह फिर से बहस छिड़ गई, और लड़के के पिता ने चाकू लेकर अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी।
यह मामला शनिवार दोपहर तब सामने आया जब प्रिया के भाई मेघ सिंह को दोनों शव मिले रंजन ने बताया शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे केएन काटजू मार्ग पर एक व्यक्ति से उसकी मां और बहन की हत्या की सूचना मिली। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर से दोनों शवों को बाहर निकाला।
रोहिणी मर्डर केस
पुलिस उपायुक्त (रोहिणी मर्डर केस में) राजीव रंजन ने बताया की मृतकों की पहचान प्रिया सहगल (34) और कुसुम सिन्हा (63) के रूप में हुई है। मेघ सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त को उसकी मां अपने पोते का जन्मदिन मनाने के लिए अपनी बेटी के घर आई थी। पुलिस में शनिवार शाम को आरोपी योगेश सहगल (36) को गिरफ्तार कर लिया।
समारोह के दौरान प्रिया और योगेश के बीच अपने बेटे के लिए उपहार को लेकर विवाद हो गया कुसुम मामलेको सुलझाने मैं मदद करने के लिए वही रुक गयी। लेकिन शनिवार को जब मेघ ने अपनी मां को फोन करने की कोशिश की तुम उनका फोन नहीं उठा।
जानकारी के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह प्रिया के घर आया और देखा कि फ्लैट बाहर से बंद है दरवाजेके पास खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं, उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचित किया, ताला तोड़ा तो देखा कि उसकी मां और बहन कमरे के अंदर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि हो गया उसने उनकी हत्या कर दी और बच्चों को लेकर भाग गया।
पुलिस में आरोपी योगेश का पता लगाया और उसे रोहिणी में उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने दोनों बेटों को बाल आश्रय गृह में रखने की कोशिश कर रहा था
अधिकारी ने आगे कहा, ” घटनास्थल पर आरोपी के खून से सने कपड़े और कैंची मौके से जब्त कर ली। हत्या का कारण घरेलू विवाद और दंपति के बीच अक्सर होने वाला झगड़ा प्रतीत होता है।