* < ?php wp_body_open hook.

Shahjahanpur News – लड़की ने लगायी गर्रा नदी में छलांग PAC के गोताखोर कर रहे तलाश | 

help me please
शाहजहांपुर  मे एक लड़की ने गर्रा नदी में छलांग लगा दी! और लड़का बाइक लेकर फरार हो गया। उपस्थित लोगो का कहना है कि दोनों एक दुसरे से बातें कर रहे थे। कुछ देर बाद लड़की नदी में कूद गयी घटना के तुरंत बाद वहां उपस्तिथ लोगो ने पुलिस को सूचित किया पुलिस और नेशनल आपदा प्रतिक्रिया बल(एन डी आर एफ़) टीम तलाश कर रहे है। इस समय जिले में आत्महत्या कि घटनाये ज्यादा देखने को मिल रही है, क्यूंकि पुलों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नही है ,                                       
 लड़के से बात करने के बाद युवती ने लगा दी नदी में छलांग यह घटना चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित नगर निगम के निर्माणाधीन कार्यालय के पास स्थित पुल के पास दोपहर १२ बजे युवक-युवती बाइक से आये थे।

उपस्थित लोगो के अनुसार  युवक और युवती किसी बात को लेकर झगडा करने लगे कुछ समय बाद युवती ने अपनी चप्पल निकाली और नदी में कूद गयी उसके हाथ में मोबाइल भी था यह देखकर युवक वहां से बाइक लेकर फरार हो गया  घटना के बाद युवक बाइक भगा ले गया। युवती को कूदते देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो तमाम लोग पहुंच गये                                                                                                                                                                                                                                                                                           


 एनडीआरएफ को भी बुलाया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। आस-पास के थानों में भी घटना के बारे में बता दिया गया है। युवती के साथ युवक कौन था इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कई जगह सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए है।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह ने पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू करवाई इसके अतिरिक्त घटना के पीछे धर्म परिवर्तन का दबाव बताया जा रहा है। हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने एसपी को पत्र भेजकर बताया कि युवती का दूसरे समुदाय के युवक से संबंध था। आरोपी युवक लगातार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। आत्महत्या से पहले पुल पर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।

मृतका के पिता एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि युवती की मां का देहांत 13 साल पहले हो चुका था। घटना वाले दिन युवती ने अपनी बहन से सहेली के जन्मदिन में जाने की बात कही थी। घर से निकलने का समय किसी को नहीं पता। युवती का एक छोटा भाई और बहन हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर दूसरे समुदाए के युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस कि जांच में सामने आया कि युवती का युवक के साथ सम्बन्ध था । आखिरी बार युवती ने अपने मोबाइल से दूसरे समुदाए के युवक से बात की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विवाद का कारण साफ हो पाएगा।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

नदी में कूदने की बढ़ रहीं घटनाएं

आये दिनों में जिले में ज्यादातर आत्म्हत्या के केस सुनने को मिल रहे है। जिले में 15 दके अंदर ही ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमे कुछ लोगों को बचा लिया गया जबकि कई की जान चली गई। शहर के अजीजगंज मुहल्ला निवासी अमित ने आठ अगस्त को गर्रा में छलांग लगा दी थी। दो दिन बाद सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में उसका शव मिला था।

10 अगस्त को चौक कोतवाली क्षेत्र के ही एक युवक ने गर्रा में छलांग लगा दी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने उसे बचा लिया था। उसी दिन खन्नौत नदी से एक महिला ने अपने स्वजन के सामने ही नदी में छलांग लगाने का प्रयास किया था। 11 व 12 अगस्त को चौक कोतवाली क्षेत्र के गर्रा नदी के पुल से दो युवकों ने कूदने का प्रयास किया था लेकिन दोनों को बचा लिया गया।

Leave a Comment