दहेज, रील और पार्लर ने ली आत्मनिर्भर बेटी कि जान।
हां हम बात कर रहे है निक्की भाटी मर्डर केस की ,अब इस केस में नए खुलासे होते जा रहे हैं. पता चला है कि निक्की से उसके पति का झगड़ा सिर्फ दहेज के लिए ही नहीं होता था, बल्कि निक्की द्वारा बनाए जाने वाले रील और ब्यूटी पार्लर पर जाने को लेकर भी अक्सर विवाद होते रहते थे.
सोशल मीडिया प्रोफाइल से दोनों बहनें रील और वीडियो अपलोड करती थीं. इसके लिए विपिन और उसके भाई रोहित को एतराज रहता था. रील वाली बात को लेकर ससुराल बालो से बात को लेकर तीखी बहस हुई।विवाद इतना बढ़ा कि दोनों बहनें माएके चली गयी पंचायत बुलाई गई जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी बातें रखीं. इस पंचायत में तय हुआ कि अब बहनें रील और वीडियो नहीं बनाएंगी. लेकिन कुछ समय बाद दोनों बहनों ने फिर से वीडियो और रील बनाना शुरू किया और निक्की ने अपने पार्लर को भी चालू रखा
ससुराल वाले जेल में
पुलिस ने घटना के तुरंत बाद तेजी से कार्रवाई की. पुलिस ने पति विपिन, सास दया, ससुर सतवीर और जेठ रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है. ससुर ने घटना के समय घर में ना होने की बात कही है. ग्रेटर नॉएडा एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. सब पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी,